बटेश्वर मंदिर परिसर मे भगवत कथा सुनते श्रद्धालू गण बटेश्वर मे भगवत कथा सुनती कथा व्यास श्रद्धा
बटेश्वर। प्रसिद्ध तीर्थ धाम बटेश्वर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन सोमवार को कथा वाचिका श्रद्धा किशोरी शास्त्री जी ने अपने मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह की कथा का रसपान कराया। इसके साथ ही उन्होंने श्रीकृष्ण की ओर से गोपियों के साथ रचाए गए दिव्य महारास का भी सजीव वर्णन किया। भजनों पर श्रोता पूरी तरह भाव-विभोर होकर झूमने लगे और पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
कथा वाचिका श्रद्धा किशोरी को सुनने के लिए बटेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है, जहां दूर-दूर से ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग पहुंच रहे हैं। कथा के मुख्य परीक्षित नेत्रपाल यादव और यज्ञपति श्रीकृष्ण यादव ने सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा का रसपान करें।