फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रंजिश में लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 13 Nov 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रंजिशन विपक्षी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच और मध्यस्ता के बाद बृहस्पतिवार को महिला को गलती का एहसास हुआ, थाने में गलती स्वीकार करते हुए प्रार्थना पत्र वापस लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ललित भाटी ने बताया कि एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ और मारपीट आदि के गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने जांच की, गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता की। इसमें छेड़छाड़ का आरोप निराधार पाया गया। शिकायतकर्ता महिला ने थाना प्रभारी को बताया कि विपक्षी से उनका गाली गलौज व मारपीट का विवाद था। प्रतिशोध के चलते उसने झूठा प्रार्थना पत्र दिया था। मिशन शक्ति टीम और थाना पुलिस की ओर से से किए गए प्रयास के बाद महिला ने झूठी शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें