आगरा। ताजमहल और फतेहाबाद रोड की ओर हवा की गुणवत्ता खराब हुई है। शहर में स्मार्ट सिटी के सेंसरों में एक्यूआई 390 से 400 के आसपास है, वहीं, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों में औसत एक्यूआई 150 से 200 के बीच दर्ज किया गया। दोनों विभागों के एक्यूआई के बीच भारी अंतर होने से लोग असमंजस में हैं।
आवास विकास के रहने वाले अंकित ने बताया कि जब चौराहों पर लगे स्मार्ट सिटी के बोर्ड एक्यूआई को बेहद खराब या गंभीर दिखाते हैं और सीपीसीबी की रिपोर्ट हवा को सिर्फ खराब बताती है, तो समझने में मुश्किल होती है। और सतर्कता बरतने में दिक्कत होती है। एनजीटी में पर्यावरण मामलों के याचिकाकर्ता डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि स्मार्ट सिटी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की जांच की जरूरत है। प्रदूषण की स्थिति गंभीर है, लेकिन आधिकारिक रिपोर्ट में कम दिखाई देता है। मंगलवार को नगर निगम के पर्यावरण अभियंता नगर निगम पंकज भूषण ने बताया कि शहर में लगातार विभिन्न इलाकों में छिड़काव किया जा रहा है।
मंगलवार के आंकड़े
स्टेशन एक्यूआई
शाहजहां पार्क- 172
रोहता- 160
संजय प्लेस- 200
आवास विकास- 176
शास्त्रीपुरम- 157
(आंकड़े सीपीसीबी के हैं)
बाग फरजाना- 388
कलाकृति- 402
धूलियागंज- 317
राजपुर चुंगी- 303
संजय टॉकीज 340
छीपीटोला 325
सदर भट्टी 316
ईदगाह चौराहा 315
श्मशान घाट 344
(आंकड़े स्मार्ट सिटी के हैं)