फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कासगंज में मोहनपुर को ब्लॉक बनाने की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते आंदोलनकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सबसे पुरानी नगर पंचायत मोहनपुर को ब्लॉक बनाने का आंदोलन मिशन मोहनपुर में जोर पकड़ रहा है। शुक्रवार को आंदोलनकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। मोहनपुर को शीघ्र ब्लॉक घोषित करने की मांग की। मिशन मोहनपुर के संयोजक डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि शनिवार को आंदोलनकारी सामूहिक उपवास रखकर मोहनपुर को ब्लॉक बनाए जाने की मांग रखेंगे। आदर्श गुप्ता ने कहा कि मोहनपुर नगर पंचायत विकास खंड बनाए जाने के सभी मानक पूरे करती है। प्रवेश मिश्रा, राजेश गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, आमोद, मुकेश गुप्ता, दीपक वर्मा, लालजी चक्र, प्रमोद गुप्ता, विशाल पांडे शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें