फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डाकू बनने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Aug 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां।
विज्ञापन


वीडियो वायरल कर असलहा लहराते हुए बागी बनने की धमकी देने वाले आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने करीमगंज रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर दो नकली राइफल, दो 315 बोर के कारतूस बरामद किए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी का चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया है।
मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दो युवक डाकू की ड्रेस में थे। राइफल लेकर डॉक्टर नवल किशोर के साथ अत्याचार की बात कह रहे थे। प्रशासन को गिरा हुआ बताते हुए बागी बनने की बात कह रहे थे। एक युवक पीछे से पिस्टल लहराता हुआ नजर आ रहा था। समाज में गलत संदेश देने वाली इस रील के वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। एसपी विनोद कुमार ने सीओ भोगांव को जांच सौंपी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक आरोपी करन सिंह निवासी नगला हरकेशी को करीमगंज रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो नकली राइफल के अलावा दो 315 बोर के कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नकली राइफल असली कारतूस का क्या है खेल
इसे पुलिस की कारस्तानी कहें या कुछ और लेकिन पकड़े गए आरोपी को जेल भेजने के लिए पुलिस ने आयुध अधिनियम की धारा को मुकदमे में शामिल कर दिया। बिछवां पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो नकली राइफल बरामद दिखाई। इसके साथ ही दो कारतूस 315 बोर के बरामद दिखाए हैं। अब कोई भी सवाल कर सकता है कि आखिर नकली राइफल में असली कारतूस का क्या काम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें