स्कूल जा रही छात्रा को ले गया आरोपी
करहल क्षेत्र में हुई घटना, दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा घर से स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी उसे अगवा कर ले गया। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री कस्बा स्थित एक स्कूल की छात्रा है। 17 जुलाई को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। लेकिन रास्ते में ही आरोपी ब्रजेश कुमार उसे अपने साथ ले गया। दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजन को चिंता हुई। इसके बाद तलाश शुरू की। काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं लग सका। इस बीच किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी का बैग उसके पास है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
वहीं कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि शनिवार की रात को उनकी 18 वर्षीय पुत्री अचानक लापता हो गई। उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। पता चला कि आरोपी दीपक अपने साथ ले गया है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवती व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।