फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शाल ओढ़कर चोरी करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ट्रांसयमुना के साै फुटा मार्ग स्थित सराफ की दुकान से चोरी के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले आरोपी ने पुलिस के घेरने पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि 23 अगस्त की रात को सराफ की दुकान में चोरी हुई थी। चोर लाखों के जेवरात ले गया था। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें आरोपी शाल ओढ़कर जाता नजर आया था। इसमें उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा था। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच की। क्षेत्र में लगे 20 से 25 कैमरों को देखा गया। आरोपी एक जगह पर जाता हुआ नजर आ गया। उसकी पहचान होने पर घेराबंदी की गई।
इसके बाद आरोपी कटरा वजीर खां निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, बाइक और जेवरात बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर कर्ज हो गया था। इस वजह से चोरी की योजना बनाई। चेहरा नजर नहीं आए, इसके लिए शाल ओढ़कर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें