फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 287 विद्यार्थियों को बांटे स्मार्ट फोन

Sun, 21 Jan 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डॉ. इस्लाम मजीद पीजी कॉलेज भरगैन में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 287 छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्मार्टफोन बांटे गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चमन सेठ ने कहा कि जीवन में शिक्षक और शिक्षा दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। आज का ये स्मार्टफोन वितरित कार्यक्रम तकनीकी सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं को जानने में सहायक साबित होगा। कॉलेज मैनेजर डॉ. इस्लाम नबी ने कहा विद्यार्थीगण स्मार्टफोन का प्रयोग एजुकेशनल डिवाइस के रूप में करें और शैक्षणिक क्षेत्र के माध्यम तलाशें। इस मौके पर अनवार अली, मुहम्मद आमिल, उबैस आलम, इश्तिखार, रईस आलम खान, अरुण कुशवाह, अजीत, सतीश पाल, मदन लाल बजाज, इमरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें