फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जानलेवा हमले के आरोपी ने बरामद कराया तमंचा

Thu, 16 Nov 2023 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

घिरोर। जानलेवा हमले के मामले में निरुद्ध आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर आई। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया।
गांव ओय निवासी हरवीर सिंह का पुत्र कुलदीप 10 अक्तूबर को बेटे शिव, पुत्री सिद्धी और चचेरे भाई नवीन के साथ कार से दवा लेने घिरोर गए थे। नगला प्राणनाथ के पास गांव निवासी जीतू, सौरभ और नितुल बाइक पर आए और कार को रुकवाने के बाद गाली गलौज और फायरिंग की। गोली लगने से कुलदीप और पुत्री सिद्धी घायल हो गई थी। इस मामले में पुलिस जीतू को जेल भेज चुकी है। बृहस्पतिवार को पुलिस जीतू को जेल से रिमांड पर लेकर आई। उसकी निशानदेही पर शाहजहांपुर से ओय जाने वाले तिराहे से कुछ दूर तमंचा और कारतूस बरामद कराया। पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी जीतू को वापस जिला कारागार भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें