फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गाव सहन में घर में दरवाजा तोड़ कर घुसे आरोपी

Sun, 07 May 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सहन में शनिवार की रात आरोपी दरवाजा तोड़ कर एक घर में घुस गए। घर में मौजूद युवक को लाठी डंडा से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुर्रा क्षेत्र के गांव सहन पाली खेड़ा निवासी हरिभान सिंह शनिवार की रात घर में सो रहे थे। देर रात करीब सवा दस बजे गांव निवासी शिवम फौजी और उसके साथीभोले सिंह, अनुज घर पर आए। आरोपियों ने उसका दरवाजा तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। आते ही आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसे लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। तो आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें