फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हादसे ने छीना पति, समझदारी ने 21 माह बाद रुपयों से झोली भरी

Mon, 27 Mar 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल(मैनपुरी)।
विज्ञापन

फिल्मी पर्दे पर लोगों को रातोंरात लखपति बनने के कई सीन देखे और सुने गए हैं। असल जीवन में ऐसी ही एक घटना एक ट्रक चालक के परिवार के साथ हुई। एक सप्ताह पहले तक यह परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। अचानक लाखों रुपये का मालिक बन गया है। हादसे ने पति छीना तो परिवार की खुशियां छिन गईं। पति की समझदारी ने इस परिवार की झोली रुपयों से भर दी है।

फिरोजाबाद जिले के बहेला क्षेत्र के गांव गुराऊ निवासी सत्यवीर सिंह की 21 जून 2021 को सड़क हादसे में बंगाल में मौत हो गई थी। मुखिया की मौत से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। 21 महीने बाद एक फोन कॉल ने परिवार की खुशियां वापस लौटा दीं। भारत पेट्रोलियम की तरफ से अचानक परिवार को पांच लाख रुपया का मुआवजा दिया गया। इसकी जानकारी परिजन को पहले नहीं थी। जैसे ही उन्हें रुपया मिलने की जानकारी हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ट्रक चालक के परिवार के लिए भारत पेट्रोलियम की योजना मददगार साबित हुई है।
विज्ञापन



अब पढ़ेंगे बेटी और बेटा
ट्रक चालक सत्यवीर की मौत से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। पत्नी संगीता ने बताया कि घर में खाने के लाले पड़ गए थे। बेटी साधना और रुचि के साथ ही बेटा अमित और संजय की पढ़ाई प्रभावित हो गई थी। पांच लाख रुपये मिले हैं। इस रकम का कुछ हिस्सा बेटियों की शादी के लिए रखेंगे। कुछ हिस्से से आमदनी का प्रबंध करेंगे। अब बेटा और बेटी भी पढ़ेंगे।


ऐसे मिले पांच लाख रुपया
ट्रक चालक सत्यवीर सिंह ने अपने ट्रक में करहल तहसील के नौरमई क्षेत्र स्थित एसएस फिलिंग स्टेशन से डीजल लिया था। पेट्रोल पंप की ओर से उन्हें भारत पेट्रोलियम का स्मार्ट फ्लीट कार्ड जारी किया गया। कार्ड से सत्यवीर ने डीजल भरवाया। सत्यवीर की मौत के बाद पंप संचालक विकास यादव ने जानकारी भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों को दी। विकास यादव ने बताया कि 24 मार्च 2023 को भारत पेट्रोलियम की ओर से पांच लाख रुपये की बीमा धनराशि का चेक मृतक की पत्नी को दिया गया।
विज्ञापन




भारत पेट्रोलियम स्मार्ट फ्लीट ड्राइवर बीमा योजना के तहत डीजल लेने के लिए कार्ड बनते ही इस योजना के तहत चालक का पांच लाख और खलासी का दो लाख रुपया का बीमा हो जाता है। सत्यवीर सिंह ने जूझबूझ का परिचय देते हुए यह कार्ड बनवाया था। इसके तहत संगीता को पांच लाख रुपया की बीमा राशि का चेक दिया गया है। - अंश कठपालिया, मैनेजर भारत पेट्रोलियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें