फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों को नहीं करना होगा पाठ्य पुस्तकों के लिए इंतजार

Mon, 27 Mar 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को इस साल निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के लिए इंतजार नहीं करना होगा। जिले में छात्र-छात्राओं के लिए पाठ्य पुस्तकें उलपब्ध हो चुकी हैं। एक अप्रैल से शिक्षा सत्र के शुभारंभ के साथ स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन



बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि इस साल परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पुस्तकों के लिए किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। जिले के परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध हो चुकी हैं। सत्यापन का कार्य भी करा लिया गया है। शीघ्र ही पाठ्य पुस्तकें स्कूलों में पहुंच जाएंगी। छात्रों नए सत्र के साथ ही किताबें भी मिल जाएंगी।


एक अप्रैल से शिक्षा सत्र 2023-24 शुरू होने जा रहा है। परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की व्यवस्था है। शासन ने इस बार एक महीने पहले ही जिले में पाठुय पुस्तकें उपलब्ध करा दी थीं। अब इन्हें बच्चों तक पहुंचाने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। जनपद स्तर पर सत्यापन का कार्य पूरा होने के साथ ही बीआरसी पर पाठ्य पुस्तकें भेजे जाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। एक अप्रैल से स्कूलों में किताबों का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें