फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 22 साल के जिस युवक को जीआरपी समझ रही थी मामूली चोर, रिकॉर्ड देखा तो रह गई हैरान; नाम दर्ज मिले इतने केस

Sat, 03 Aug 2024 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में जीआरपी ने 22 साल के शातिर अपराधी फौजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला, तो मुकदमों की संख्या देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। महज 22 साल की उम्र में उसके नाम 17 मुकदमे दर्ज हैं। 

 
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी फैजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में महज 22 साल की उम्र में 17 आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के आरोपी फैजी को जंक्शन जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से टीम ने चुराया गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन


फैजी को जीआरपी टीम ने जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर आठ से गिरफ्तार कर लिया है। अलीगढ़ निवासी फैजी लंबे समय से जीआरपी के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि उसके खिलाफ चोरी, मारपीट, एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अलग अलग थानों में कुल 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

ब्रांडेड जूते, कपड़े पहनने का शौक
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पुलिस ब्रांडेड कपड़े और जूते पहनने का शौक है। वह टिकट लेकर ट्रेन में सफर करता और रात होते ही साथियों को लेकर ट्रेन के अलग-अलग कोच में घूमकर यात्रियों की रेकी करता था। सोते हुए यात्रियों का सामान उड़ाकर फरार हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें