फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात बढ़ी और प्रेमिका ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बात बढ़ी और प्रेमिका ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। आगरा से मिलने आए प्रेमी को प्रेमिका ने तड़ातड़ थप्पड़ जड़ दिए। पिटने के बावजूद प्रेमी सफाई देते हुए मनाने का प्रयास करता रहा। इस बीच प्रेमिका की छोटी बहन युवक को बचाने का प्रयास करती रही। घटना के पीछे प्रेमी के पास प्रेमिका के आपत्तिजनक फोटो होने की बात सामने आई है। घटनाक्रम शनिवार दोपहर तीन बजे का है।
आगरा का एक युवक स्कूटी से सुभाष चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेमिका से मिलने पहुंचा। रेस्टोरेंट के बाहर युवक-युवती खड़े होकर बातचीत करने लगे। बातों ही बातों में दोनों के बीच तकरार होने लगी। इसी बीच प्रेमी को तड़ातड़ कई तमाचे जड़ दिए। एक को पिटता देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। यह देख युवती के साथ आई उसकी छोटी बहन ने युवक को बचाते हुए मामला शांत करने का प्रयास किया। तब वे रेस्टोरेंट के अंदर चले गए। रेस्टोरेंट में करीब एक घंटे तक प्रेमी-प्रेमिका को अपनी सफाई देते हुए समझाने का प्रयास करता रहा। एक घंटे बाद युवक चुपचाप वहां से चला गया। इसके उपरांत युवती भी बहन के साथ वहां से चली गई। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिजनक तस्वीरें होने की चर्चा
प्रेमी-प्रेमिका के बीच सरेराह हुई मारपीट व झड़प कारण प्रेमिका की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें प्रेमी के मोबाइल में होने की बात सामने आई है। चर्चा है कि यह जानकारी होने पर प्रेमिका भड़क गई और वह प्रेमी से मोबाइल मांग कर फोटो डिलीट करने की बात कह रही थी। वहीं प्रेमी मोबाइल में ऐसी किसी भी फोटो के होने से इनकार कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें