फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से 550 पोल टूटे, 300 गांवों में हुआ अंधेरा

विज्ञापन
30एमएनपी-45-बरनाहल क्षेत्र में आंधी से टूटे पोल और गिरे पेड़ देखते अधीक्षण अभियंता रवि अग्रवाल और अ? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। आंधी-बारिश ने बिजली विभाग को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। पोल टूटने के चलते पूरे जिले की आपूर्ति बाधित हो गई। बरनाहल क्षेत्र में आंधी का प्रभाव अधिक होने के चलते यहां सभी गांव अंधेरे में डूब गए। जिले में 550 पोल टूटने के कारण 300 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को आंधी के बाद रात नौ बजे जिले के सभी 56 फीडरों की आपूर्ति बंद करा दी गई। इसके बाद जब शनिवार सुबह आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया गया तो सफलता नहीं मिली। टीमों की पेट्रोलिंग में सामने आया कि जिले में पोल आंधी के कारण टूट गए हैं। बरनाहल क्षेत्र में 450 पोल टूटे, जबकि बाकी जिलेभर में केवल 100 पोल टूटे। 11 ट्रांसफार्मर भी आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। शनिवार सुबह से ही बिजली विभाग के अधिकारी और टीमें आपूर्ति शुरू कराने में जुट गईं, लेकिन बारिश के चलते उन्हें समस्या का सामना करना पड़ा। बरनाहल क्षेत्र में अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि अग्रवाल और अधिशासी अभियंता तृतीय जीसीएल भट्नागर ने निरीक्षण कर नुकसान देखा। उन्होंने दिहुली, बरनाहल, मीठेपुर समेत अन्य फीडरों का भी निरीक्षण किया। देर शाम तक 36 फीडरों से लगभग 200 गांवों में आपूर्ति शुरू करा दी गई। 20 फीडरों से जुड़े एक सैकड़ा से अधिक गांवों में रविवार शाम तक बिजली आएगी।
सिविल लाइन फीडर से आपूर्ति बाधित
आंधी से शहरी क्षेत्र में केवल सिविल लाइन फीडर को नुकसान हुआ। इससे जुड़े 11 पोल टूट गए। इसके चलते सिविल लाइन, दीवानी रोड, कचहरी रोड आदि की आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार की सुबह अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में लाइन सही कराकर फीडर से आपूर्ति शुरू करा दी गई। पोल बदलने का काम भी शुरू करा दिया गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि शनिवार शाम तक फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

---
हाईलाइटर
-550 पोल जिले में हुए क्षतिग्रस्त
-450 पोल अकेले बरनाहल क्षेत्र में टूटे
-44 बिजली घर हुए बंद
-11 ट्रांसफार्मर भी हुए क्षतिग्रस्त
----
टाइमलाइन
-8.30 बजे शुक्रवार रात को शुरू हुई हवा के साथ बारिश
-9.00 बजे शुक्रवार रात को बंद कराई गई सभी 56 फीडरों की आपूर्ति
-2.00 बजे शुक्रवार रात को 12 फीडर कराए गए चालू
-7.00 बजे शनिवार को सुबह 18 फीडर हुए चालू
-10.00 बजे शनिवार को सुबह 29 फीडर हुए चालू
-3.00 बजे शनिवार शाम को 36 फीडर हुए चालू
----
आंधी से जिलेभर में 550 पोल टूटने से तीन सौ गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है। सबसे अधिक नुकसान बरनाहल में हुआ है, इसे सही कराने में टीमें जुटी हैं। रविवार शाम तक सभी पोल बदलवाने के बाद आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

रवि अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें