मथुरा में चार साल की मासूम बच्ची हेम्या जन्म से ही गंभीर बीमारी थैलेसीमिया से ग्रसित होने के कारण जिंदगी और मौत से जूझ रही है। बच्ची को हर माह खून चढ़ाना पड़ता है। दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
चिकित्सकों के मुताबिक, बच्ची का मैरो ट्रांसप्लांट करना है। इस पर करीब 27 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। मिलाप संस्था ने बच्ची के लिये करीब साढे़ छह लाख रुपये एकत्र भी कर दिए हैं। अमर उजाला फाउंडेशन ने बच्ची के ऑपरेशन में मदद का बीड़ा उठाया है। फाउंडेशन की ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि प्राथमिक तौर पर शामिल की है।
बाकी के लिए अभी और मदद की दरकार है। इस पुनीत कार्य में आप भी सहयोगी बन सकते हैं। सहायता राशि इस अकाउंट (खाताधारक- लोकेश कुमार) खाता संख्या -0274104000105156 और आईएफएससी कोड-आईबीकेएल 0000274 में जमा की जा सकती है।