फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धूमधाम से निकाला ठाकुरजी का डोला, खेली होली

Tue, 26 Mar 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से निकाला ठाकुरजी का डोला, खेली होली - दाऊजी मंदिर पहुंचने के बाद होलिकोत्सव का समापन हुआ
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कृष्णा टॉकीज रोड स्थित गणेश मंदिर से मंगलवार की दोपहर ठाकुरजी का डोला निकाला गया। पानी के रंगों से ठाकुरजी से होली खेलते हुए चतुर्वेदी समाज के लोग डोले में शामिल हुए। होली गाते हुए ठाकुरजी का डोला लेकर लोग मोहल्ला सोतियाना स्थित दाऊजी मंदिर पहुंचे। मंदिर में ठाकुरजी को विराजमान करने के साथ ही होलिकोत्सव का समापन हो गया।

मंगलवार की सुबह चतुर्वेदी समाज के लोग दाऊजी मंदिर पर एकत्रित होकर होली गाने के बाद दोपहर में कृष्णा टॉकीज रोड स्थित गणेश मंदिर पहुंचे। गणेश मंदिर में होली गायन के बाद ठाकुर जी से पानी के रंगों से होली खेली। ठाकुर जी से होली खेलने के बाद पानी के रंगों की बारिश के बीच परंपरागत तरीके से ठाकुर जी का डोला निकाला गया।
विज्ञापन


ठाकुरजी का डोला कटरा पुलिस चौकी, मोहल्ला कटरा, कंस का मैदान, मोहल्ला मिश्राना, चौगलिया, मोहल्ला चौथियाना, लाल मठिया, मदार दरवाजा होते हुए मोहल्ला सोतियाना स्थित दाऊजी मंदिर पहुंचा। रास्ते में पानी के रंगों से लोगों ने ठाकुर जी सहित हुरियारों के साथ जमकर होली खेली।
विज्ञापन


रास्ते में घरों के बाहर लोगों ने ड्रमों तथा टैंकों में पानी का रंग पहले से ही भरकर रखा। दाऊजी मंदिर में भी चतुर्वेदी समाज के लोगों ने ठाकुरजी से होली खेलने के बाद होली गायन किया। दाऊजी मंदिर में ठाकुरजी को विराजमान किया गया। इसके साथ ही चौबियाना की होली का समापन हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, मणिकांत चतुर्वेदी, मनमोहन चतुर्वेदी, भूपेंद्र कुमार चतुर्वेदी, नीतेश चतुर्वेदी, आयुष चतुर्वेदी, सार्थक चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें