फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खराब प्रदर्शन वाले लाइनमैन चिन्हित करें

Tue, 26 Mar 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खराब प्रदर्शन वाले लाइनमैन चिन्हित करें
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने जेई के साथ समीक्षा की

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बकाएदारों पर शिकंजा कसने के लिए अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने मंगलवार को एसडीओ के साथ बैठक में समीक्षा की। कहा कि किसी भी बकाएदार का कनेक्शन चलता नहीं मिलना चाहिए। 50 हजार से अधिक के सभी घरेलू बकाएदारों के मीटर उखाड़ लिए जाएं।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ने कहा कि आटा चक्की, स्कूल, मील के बकाएदारों के ट्रांसफार्मर उतारे जाएं। जेई स्वयं पूर्व में बकाए पर कटे कनेक्शनों की चेकिंग करें। बिना बकाया जमा किए कनेक्शन जुड़ा मिलने पर संबंधित जेई जवाबदेह होंगे। लाइनमैन की सेवा समाप्त होगी। उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल उपलव्ध कराए जाएं। टेबिल एवं स्टोर बिलिंग करने वाले रीडरों की सेवा समाप्त की जाए। विद्युत चोरी पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विद्युत चोरी पर कार्रवाई के लिए प्रशासन की मदद ली जाए। लक्ष्य पूर्ण नहीं होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें