बेलनगंज स्थित प्राचीन मथुराधीश मंदिर में ठाकुर जी का पालना झुलाते भक्त। फोटो : योगेश कुशवाहा
- फोटो : योगेश कुशवाहा
आगरा। प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज मंदिर में ठाकुर श्रीलालजी का पालना उत्सव मनाया गया। पूरे मंदिर को फूलों से सजाया। ठाकुरजी का विशेष शृंगार कर पालने में विराजमान किया। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से प्रभु को पालना झुलाया। इस दौरान मंदिर परिसर में जयकारे गूंजते रहे। भजन गायक ने कृष्ण भजनों एवं कीर्तन की प्रस्तुति दीं। मंदिर के महंत नंदन श्रोत्रिय ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु एवं श्रीकृष्ण की अराधना का विशेष महीना है। इस पवित्र मास में किए गए धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति का अनंत गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रमोद खंडेलवाल, राजकुमार खंडेलवाल, ब्रज खंडेलवाल, रजत, अनुज, आशु, अमित खंडेलवाल, जुगल श्रोत्रिय आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।