फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्री प्रेमनिधि मंदिर में मनाया रक्षाबंधन मनोरथ उत्सव

विज्ञापन
नाई की मंडी स्थित प्रेमनिधि मंदिर में रक्षाबंधन उत्सव मनाते हुए भक्त। फोटो : योगेश कुशवाहा  - फोटो : योगेश कुशवाहा
विज्ञापन
आगरा। नाई की मंडी स्थित प्राचीन प्रेमनिधि मंदिर में चल रहे पुरुषोत्तम मास मनोरथ उत्सव में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। पुष्टिमार्गीय परंपरा के तहत ठाकुर श्री श्याम बिहारी महाराज को रक्षा सूत्र अर्पित कर भक्तों ने कल्याण की कामना की। उत्सव में ठाकुर जी को श्वेत वेशभूषा धारण कराई गई। कुमकुम व हल्दी मिश्रित अक्षत से तिलककर आरती उतारी और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा गया। ठाकुरजी को मोगरा के सुगंधित फूलों से बने बंगले में विराजमान कर विशेष भोग अर्पित किया गया। मुख्य सेवाधारी हरिमोहन गोस्वामी और सेवा अधिकारी सुनीत गोस्वामी ने बताया कि पुष्टिमार्ग में रक्षाबंधन केवल पारिवारिक पर्व नहीं, बल्कि भक्त और भगवान के मधुर संबंध का प्रतीक है। इसमें भक्त स्वयं को यशोदा मैया और सुभद्राजी को भाव में रखकर ठाकुरजी को रक्षा सूत्र बांधते हैं। इस दौरान मुकेश धाकड़, पूर्व पार्षद मनीष धाकड़, वंशिका, सागर, राजेश धाकड़, अमित शर्मा, सरदार सिंह धाकड़ और दीपक आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें