फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रत्न जड़ित निकुंज में विराजमान राधारमण ने दिए दर्शन, आनंदित हुए भक्त

Tue, 07 Jan 2020 03:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
रत्न जड़ित निकुंज में विराजमान ठाकुर राधारमण लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन में ठाकुर राधारमण लाल ने सोमवार को रत्न जड़ित निकुंज में विराजमान होकर भक्तों को निहाल कर दिया। ठाकुर जी के श्रृंगार में लगे रत्न देख भक्त भी आनंदित हो गए। मंगलवार को ठाकुर जी ने फूलों में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन


शीतकालीन निकुंज सेवा महोत्सव के तहत एक माह से इस कुंज को सजाने में कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। सोमवार को ठाकुर जी की रत्न जड़ित झांकी की शोभा देखते ही बन रही थी। आध्यात्मिक गुरु एवं आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने बताया कि रत्नों से सुसज्जित यह कुंज निकुंज विलास यात्रा की अनूठी झांकियों में से एक है।

इस दौरान ठाकुर राधारमण लाल के दर्शन के लिए भक्तों का सुबह से ही तांता लगा रहा। स्व. पं मूलचंद्र शर्मा की चौथी पीढ़ी लगातार इस निकुंज कला में सेवारत है। पं. जुगल किशोर शर्मा सेवा का दायित्व संभाले हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें