फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : केंद्रीय हिंदी संस्थान में थाइलैंड की छात्रा को रखा गया अलग कमरे में

Mon, 23 Mar 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

दो हफ्ते पहले अपने देश से केंद्रीय हिंदी संस्थान लौटी थाईलैंड की छात्रा, एयरपोर्ट पर जांच में रिपोर्ट सही आई थी
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान (केएचएस) में दो हफ्ते पहले थाइलैंड से लौटकर आई छात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है। संस्थान में रहने वाले छात्र-छात्राओं में उसे लेकर डर भी है। संस्थान प्रशासन का कहना है कि छात्रा बिल्कुल ठीक है फिर भी उसे एहतियातन अलग कमरे में रखा गया है। 
विज्ञापन


मीडिया समन्वयक डॉ. जोगेंद्र सिंह मीणा का कहना है कि थाइलैंड कोविड-19 से प्रभावित देशों में से नहीं है। छात्रा जिस समय अपने देश से लौटी उसका एयरपोर्ट पर परीक्षण किया गया था। उसकी दशा ठीक थी। संस्थान में आए हुए दो हफ्ते हो गए लेकिन छात्रा की स्थिति बिल्कुल सामान्य है। 

छात्र-छात्राओं के बाहर जाने पर रोक

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय हिंदी संस्थान के छात्र-छात्राओं के परिसर से बाहर जाने पर अब रोक लगा दी गई है। जरूरत की चीजें संस्थान में ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

घर जाने की छुट्टी मिली तो ट्रेनों के पहिये थमे

केंद्रीय हिंदी संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियां दो अप्रैल तक बंद कर दी हैं। हॉस्टल में रहने वाले तमाम स्वदेशी छात्र-छात्राओं ने संस्थान के निदेशक प्रो. नंदकिशोर पांडेय से घर जाने की अनुमति मांगी। अनुमति दे भी दी गई लेकिन अब ट्रेनें बंद हैं। संस्थान में इस समय स्वदेशी छात्र-छात्राओं की संख्या 305 है। इसमें 80 छात्र और 225 छात्राएं हैं।

कजाकिस्तान से आया मेडिकल छात्र निगरानी में 

सदर क्षेत्र का एक युवक कजाकिस्तान में मेडिकल छात्र है। वो शनिवार को अपने घर जा रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट आने के बाद उसकी स्क्रीनिंग हुई। चिकित्सकों की टीम ने घर जाने के लिए बोल दिया। इसके बाद छात्र कार से घर आ रहा था। 

बोदला चौराहे पर बाहर के नंबर की गाड़ियों की पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार को रोक लिया। जब छात्र ने बताया कि वह एयरपोर्ट से आ रहा है तो पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसके बाद कजाकिस्तान से आने के बारे में पता चलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुला लिया। 

टीम ने छात्र की जांच की। इसके बाद छात्र को घर ले जाया गया। छात्र से कहा गया है कि घर से नहीं निकले। परिवार से भी दूरी बनाकर रखे। तब उसकी निगरानी की जाएगी। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कजाकिस्तान के छात्र को निगरानी में रखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें