ताज महल का भ्रमण करने के बाद राजकुमारी सुबह करीब 10:15 बजे आगरा किला देखने पहुंचीं। वहां उन्होंने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास और किले के अन्य ऐतिहासिक हिस्सों का भ्रमण किया। उन्होंने किले की मजबूती और वहां से दिखने वाले ताज के नजारे की भी प्रशंसा की।
राजकुमारी के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जब उनका काफिला ताज महल से आगरा किला की ओर बढ़ा, तब जगह-जगह ट्रैफिक रोक दिया। इसके चलते शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोग जाम में फंसे रहे और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।