फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहुचर्चित हत्याकांड की गवाह से कराई गवाही

Fri, 09 Feb 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बहुचर्चित हत्या कांड के मामले में गवाही के लिए न्यायालय में पेश न होने वाली गवाह महिला को पुलिस ने वारंट लेकर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। महिला के द्वारा न्यायालय में गवाही दी गई।पुलिस ने वारंट पर महिला पिंकी निवासी नौगंवा थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर ढोलना अयजवीर सिंह ने बताया कि नौगवां के राकेश ने अपनी पत्नी व दो बच्चे और दोस्त राजेंद्र की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। उसने हत्या के मामले को प्रेम संबंधों के चलते अंजाम दिया। यह हत्या का मामला वर्ष 2018 में चर्चा में रहा। आरोपी राकेश ने अपनी पत्नी और बच्चों को नोएडा में हत्या कर मकान के बेसमेंट में दफनाया था। जबकि दोस्त राजेंद्र की हत्या कर उसे अपने कपड़े पहनाए और स्वयं की हत्या का स्वांग रखकर फरार हो गया। पुलिस ने डीएनए टेस्ट के माध्यम से पूरे मामले का खुलासा किया। जिसमें आरोपी राकेश को जेल भेजा था। इसी मामले में नौगंवा की पिंकी गवाह थी। वारंट के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें