फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एलईडी स्क्रीन पर चमकेगा बसों का शेड्यूल

Fri, 09 Feb 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बसों की जानकारी के लिए यात्रियों को अब परेशान नहीं होना होगा। रेलवे की तरह अब उन्हें बस स्टैंड पर भी बसों की जानकारी एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी। यह स्क्रीन बस स्टैंड पर लगाई गई हैं। साफ्टवेयर इंस्टालेशन के कार्य के बाद यह सिस्टम शुरू हो जाएगा। वहीं साउंड सिस्टम के माध्यम से भी बसों के संबंध में जानकारी प्रसारित कराई जाएगी। आमतौर पर रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के समय और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी के लिए यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार पूछताछ खिड़की पर कर्मी नहीं होते। यात्रियों को बसों के बारे जानकारी लेने के लिए बस चालक और परिचालकों से पूछताछ करनी होती हैं। गंतव्य तक जाने वाली बस कब मिलेगी इसकी भी जानकारी ठीक से नहीं हो पाती। यात्री परेशान रहते हैं। लेकिन शीघ्र ही यह समस्या समाप्त हो जाएगी। रेलवे की तरह बस स्टैंड पर भी एलईडी के माध्यम से बसों के संबंध में जानकारी डिस्पले होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने व्यवस्था की है जिसके तहत बस स्टैंड पर कार्यदायी संस्था के द्वारा एलईडी लगा दी गई हैं। दूसरे चरण में साफ्टवेयर इंस्टाल कर इसे शुरू किया जाएगा। वहीं साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा। संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि एलईडी लग गई है। साफ्टवेयर इंस्टालेशन के बाद बसों के बारे में जानकारी डिस्प्ले होंगी। ऑटोमेटिक साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिससे लोगों को उनके गतंव्य तक जाने वाली बसों के जानकारी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें