फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परख सर्वेक्षण : विद्यालयों से मांगा जा रहा डाटा

Fri, 29 Nov 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 4 दिसंबर को प्रस्तावित परख सर्वेक्षण के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। माध्यमिक विद्यालयों से सर्वेक्षण के लिए छात्रों की संख्या के अलावा अन्य डाटा मांगा जा रहा है। माध्यमिक विद्यालयों में पहली बार परख सर्वेक्षण लागू किया गया। कक्षा छह, नौ और ग्यारह के छात्र-छात्राओं का परख सर्वेक्षण होगा। इसका उद्देश्य उनकी शैक्षिक दक्षता की गुणवत्ता का आंकलन करना है। इसके लिए विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। कक्षा छह में भाषा, गणित और परिवेश ज्ञान की परख होगी। कक्षा नौवीं में भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और कक्षा 11वीं में भाषा, गणित और विज्ञान की दक्षता परखी जाएगी। सर्वेक्षण के लिए पिछले वर्षों के राष्ट्रीय सर्वेक्षण के प्रश्नपत्र भी हल कराने का अभ्यास भी कराया जाएगा। राष्ट्रीय सर्वेक्षण के पहले बच्चों को कम से कम पांच बार अभ्यास कराना होगा। विद्यालयों में इन कक्षाओं में कितने छात्र-छात्राएं शिक्षारत हैं इसका विवरण मांगा जा रहा है। इसके साथ ही विद्यालयों में सर्वेक्षण के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती, छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण की स्थिति की भी जानकारी भी ली जा रही है। इसके साथ ही विद्यालयों की गूगल मीट के माध्यम से तैयारी की जानकारी भी विभाग ले रहा है। मीटिंग में आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें