फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 50 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवन साथी

Fri, 29 Nov 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। कस्बा के ब्रज फार्म हाउस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 जोड़े एक-दूसरे के जीवन साथी बने। उन्होंने जिंदगी भर साथ रहने के संकल्प के साथ जीवन की नई पारी की शुरुआत की। इस दौरान योजना के तहत तय उपहार और गृहस्थी का सामान भी प्रदान किया गया।जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय के अनुसार योजना के तहत 64 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया। इसमें से 50 जोड़े समारोह में शामिल होकर विवाह की रस्मों को पूर्णं किया। इनमें विकास खंड सिढ़पुरा के 12, पटियाली के नौ, गंजडुंडवारा के 18, नगर क्षेत्र गंजडुंडवारा के नौ तथा पटियाली के दो जोड़े शामिल हुए। सभी को योजना के तहत निर्धारित उपहार व गृहस्थी का सामान देकर विधिवत विदा किया गया। इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी अरुण कुमार, बीएसए सूर्य प्रताप सिंह, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें