कासगंज। विश्व हिंद परिषद एवं बजरंगदल द्वारा जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी कटरा से शिव खोडी जाने वाले श्रद्धालुओं पर आतंकवादी का हमला किए जाने का विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए आंतकवाद का पुतला फूंका और आंतकियों के एनकाउंटर व पनाह देने वालों को फांसी की मांग की। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया।विहिप नेता विनय राज पन्नू ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा पोषित इस्लामिक आतंकवाद द्वारा की गई यह कायराना घटना है। श्रद्धालुओं पर इस तरह की हमले की घटना से सभी में आक्रोश है। यह घटना लोगों के मनोबल को तोड़ने के लिए की गई है। विहिप एवं बजरंग दल इस तरह की घटना की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल आंतकियों के एनकाउंटर व पनाह देने वालों को फांसी की सजा दी जाए। कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में कृष्णमुरारी दरगढ़, संतोष, शिवा चौहान, प्रदीप कश्यप, अवनीश, आदित्य, संजीव सहित अन्य बजरंगदल एवं विहिप के कार्यकर्ता मौजूद रहे।