फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में होली पर पोस्टर विवाद, इलेक्ट्रिक बोर्ड देख लोगों में फैला आक्रोश; पुलिस ने शांत कराया मामला

Tue, 03 Mar 2026 11:52 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के फरह के दौलतपुर गांव में तिराहे पर इलेक्ट्रिक बोर्ड लगाने को लेकर देर रात विवाद खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर बोर्ड हटवाया और स्थिति को शांत कराया।
विज्ञापन
लोगों की जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह में सोमवार रात कुछ लोगों ने गांव के तिराहे पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का लाइट वाला बोर्ड और पोस्टर लगा दिया। जब ऐसा करने से गांव के अन्य लोगों ने उनको रोका तो मौके पर विवाद बढ़ने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


 सोमवार देर रात दीनदयालधाम से सटे हुए गांव दौलतपुर में गांव के तिराहे पर लगे बिजली के खंभे पर कुछ लोगों नेबाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का इलेक्ट्रिक बोर्ड लगा दिया। जब गांव के अन्य लोगों ने जब इसका विरोध किया तो वहां विवाद बढ़ गया। कुछ महिलाएं भी बोर्ड लगाने के समर्थन में सड़क पर आ गईं। 

होली के अवसर तनाव बढ़ता देख थाना प्रभारी छोटेलाल तुरंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर उस बोर्ड को वहां से उतरवा दिया। मौके पर मौजूद सभी लोगों को उनके घर भेज कर स्थिति को सामान्य किया गया। पुलिस ने सभी पक्षों से अपील की है कि नयी जगहों पर कुछ नया बोर्ड पोस्टर लगाने से पहले प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें