फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आपत्तिजनक टिप्पणी से तनाव, कार्रवाई के लिए सिकंदरा थाना घेरा

Mon, 18 May 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सिकंदरा थाना घेरा 
विज्ञापन
रुनकता(आगरा)। सिकंदरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से रविवार को माहौल गरमा गया। वीडियो में एक युवक पर नारा लगाने के जवाब में अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामला अरतौनी इलाके का बताया जा रहा है। गौरव नामक युवक ऑटो से कहीं जा रहा था। इसी दौरान शास्त्रीपुरम-जगनेर मार्ग के पास अकबरा गांव निवासी रवि से उसका सामना हुआ। आरोप है कि गौरव की ओर से एक नारा लगाने पर रवि ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद एक समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई। रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग सिकंदरा थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वहीं किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए हीरालाल की प्याऊ और आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना सिकंदरा पुलिस ने बताया मामले युवक की गिरफ्तारी कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें