फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कैंट स्टेशन की पार्किंग में खड़ीं 10 टैक्सियों के चालान काटे, चालकों में रोष

Sat, 24 Oct 2020 05:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
स्टेशन की पार्किंग में खड़ीं टैक्सी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में आरटीओ के प्रवर्तन अधिकारी ने शुक्रवार की शाम आगरा कैंट स्टेशन की पार्किंग में खड़ी 10 टैक्सी गाड़ियों के चालान काटकर उनकी विंड स्क्रीन पर चस्पा कर दिए। किसी में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होना तो किसी में नो पार्किंग दिखाया। तीन टैक्सी चालकों का चालान करके उनकी आरसी भी छीन ले गए। प्रवर्तन अधिकारी की इस कार्रवाई से टैक्सी चालकों में रोष है।

विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन की पार्किंग में रेलवे में एनसीआर जमा करने वाली टैक्सियां ही खड़ी की जाती हैं। टैक्सी चालकों ने बताया कि तकरीबन चार बजे आरटीओ से यात्री मालकर अधिकारी राजेश मोहन पहुंचे। उन्होंने पार्किंग स्थल के अंदर खड़ी टैक्सी गाड़ियों के चालान काटना शुरू कर दिया। 


जिन गाड़ियों पर कोई ड्राइवर भी नहीं था, उन्हें बगैर लाइसेंस दिखाया। किसी का 2700 रुपये तो किसी का ढाई हजार रुपये का चालान काटकर चालक नहीं होने पर गाड़ी के शीशे पर चस्पा कर दिए। इसी दरम्यान जीआरपी थाने का कांस्टेबल पहुंचा तो उसने प्रवर्तन अधिकारी से खड़ी गाड़ियों के चालान के बारे में पूछताछ की। इस पर वह गाड़ी लेकर वहां से चले गए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोकल टूरिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि उनकी टैक्सी पार्किंग में खड़ी थी। पीटीओ ने बगैर लाइसेंस के आरोप में चालान कर दिया। आखिर खड़ी गाड़ियों के चालान क्यों किए गए? टैक्सी चालक गुलफाम व लाला का आरोप है कि उनकी गाड़ी की आरसी लेकर चले गए। आरटीओ की इस कार्रवाई से टैक्सी चालकों में रोष है।

बकाया टैक्स होने के कारण कार्रवाई: आरटीओ

आरटीओ (प्रशासन) प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जिन गाड़ियों का टैक्स बकाया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यदि टैक्स बकाया है तो चालान किया गया होगा, ताकि ऐसे वाहन मालिक टैक्स जमा करा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें