कासगंज। जिले के दस दरोगा जुलाई माह में इंस्पेक्टर बनेंगे। इसके लिए मुख्यालय ने सूची जारी की है। एएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दरोगाओं के स्वयं घोषणा-पत्र भरवाकर मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।
वर्ष 2013 बैच के दरोगाओं को जुलाई माह में इंस्पेक्टर बनने का मौका मिलेगा। इसके लिए पुलिस के पदोन्नति विभाग ने जिले वार सूची जारी की है। पुलिस मुख्यालय द्वारा 21 मई को जनपद के दस दराेगा की सूची पदोन्नति के लिए जारी कर दी है।
इनमें चंद्रेश गौतम पटियाली, बृज किशोरी एएचटी, गोपाल सिंह सिकंदरपुर वैश्य, प्रेमपाल सिंह अमांपुर, भूदेव प्रसाद सिकंदरपुर वैश्य, प्रकाशचंद्र शर्मा सोरों, धीरज शर्मा चौकी इंचार्ज कादरगंज, कल्याण सिंह चौकी इंचार्ज दरियावगंज, बलवीर सिंह चौकी इंचार्ज बिलराम एवं रामकेश राजपूत पटियाली के नाम शामिल हैं।
एएसपी राजेश भारती ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को सभी दस उप निरीक्षकों की पदोन्नति को लेकर निर्देश दिए हैं। संबंधित दरोगा स्वयं घोषणा पत्र भरकर शीघ्र प्रधान लिपिक कार्यालय में भिजवाएंगे।