फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी सहित दस पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस सेवा में उत्कृष्ठ कार्य करने पर एएसपी सहित दस पुलिसकर्मियों को सिल्वर मेडल व सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सूची जारी होते ही चयनित पुलिसकर्मियों में जहां हर्ष की लहर दौड़ गई। वहीं साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

शौर्य के आधार पर एएसपी मधुवन कुमार सिंह, एसआई जोगिंदर सिंह, एसआई अमित सिंह, मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह, मुख्य आरक्षी विजय कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी सरयू सिंह, आरक्षी महिपाल सिंह और मनोज कुमार को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी को भी सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। ओमहरि वाजपेयी की वर्तमान में आगरा जिले में तैनाती है। इसी तरह सेवा अभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान से एसआई सुरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह व सतीश कुमार को सम्मानित किया जाएगा। एसपी अशोक कुमार राय ने एएसपी सहित सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें