फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में पाकिस्तानी नागरिकों के साथ पकड़े गए आगरा के 10 जमाती, तब्लीगी जमात में हुए थे शामिल

Tue, 07 Apr 2020 07:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
नेपाल में पकड़े गए पाकिस्तानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले 10 जमाती नेपाल में पकड़े गए हैं। इनके साथ पाकिस्तानी नौ जमाती भी मिले हैं। ये सभी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। इन सभी को वहां 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन


नेपाल में पाकिस्तान नागरिकों के साथ आगरा के जमाती पकड़े जाने पर स्थानीय खुफिया एजेंसी और पुलिस प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। नेपाल पुलिस ने यहां के अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद आगरा से गए जमातियों का इतिहास खंगाला जा रहा है। 

बता दें कि तब्लीगी जमात से लौटे जमातियों के बाद आगरा में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े गए हैं। महज एक सप्ताह में 52 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें तब्लीगी जमात के 38 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मस्जिद में छिपे थे सभी

इस बीच नेपाल ने आई खबर ने अफसरों के होश उड़ा दिए हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार मोरंग के सुनसरी नगर पालिका क्षेत्र की एक मस्जिद में छापा मारकर 19 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें 10 लोग आगरा के रहने वाले हैं, जबकि नौ पाकिस्तान के। 

पूछताछ में लोगों ने नेपाल पुलिस को बताया कि ये लोग इस्लाम धर्म के प्रचार के लिए नेपाल आए थे। सभी को हिरासत में लेकर 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। नेपाल पुलिस ने यहां के अधिकारियों से संपर्क किया। पुलिस आगरा से गए जमातियों का इतिहास खंगाला रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें