फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर क्षेत्र में गुरुवार की सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जयपुर से इटावा जा रही अर्टिका कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक सहित कार सवार आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायलों को फिरोजाबाद रेफर किया गया।
इटावा निवासी एक परिवार बुधवार शाम कार से शादी से लौट थे। सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे कार तेज गति से इटावा की ओर आ रही थी, तभी नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 57 किलोमीटर पर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। घायलों की चीख सुन लोग एकत्रित हो गए।
सूचना पर एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग कार पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को फिरोजाबाद रेफर कर दिया। कार चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ।
घायलों में शाहिवे (18), अली हसन (16), किशवर (26), सोया (4), लिसिवा (5), नवीला (17), नजमाबेगम (30), तैयवा (14), केसिवा (16), शाहिल (26) सभी इटावा के रहने वाले हैं। नसीरपुर थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया चालक को झपकी आने के कारण कार आगे जा रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे उसमें सवार चालक समेत आठ लोग घायल हो गए।