फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 24 घंटे में पहली बार 696 रिकॉर्ड नए मरीज मिले, 10 संक्रमितों ने तोड़ा दम

Thu, 29 Apr 2021 09:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण बेकाबू है। इससे न मौत का सिलसिला थम रहा है और न ही संक्रमण का प्रसार। बुधवार को 11 मरीजों के साथ 700 के करीब नए संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दूसरी लहर में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। लगातार संक्रमितों और मरने वालों की तादाद बढ़ रही है। बुधवार को 10 मरीजों की मौत हो गई। 24 घंटे में पहली बार रिकॉर्ड 696 नए मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमित मृतकों की संख्या 251 पहुंच गई है।

विज्ञापन


15 अप्रैल से शहर में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 13 दिनों में 68 मरीज दम तोड़ चुके हैं। पिछले दो दिन में 21 मौतें हुई हैं। बुधवार को 10 मरीजों की जान चली गई। संक्रमण के हालात इतने भयावह हो गए हैं कि हर दो मिनट में एक नया मरीज मिल रहा है। हर दो से 2:30 घंटे में एक संक्रमित की मौत हो रही है। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बुधवार को पांच महिलाओं और पांच पुरुषों की मृत्यु हो गई। सबसे कम उम्र की 31 वर्षीय ट्रांस यमुना निवासी महिला रोगी की मौत हो गई। मृतक को आठ महीने से माहवारी की समस्या थी। संक्रमित होने के बाद सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई। लखावली निवासी 38 वर्षीय महिला, लाजपत कुंज निवासी 66 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय राजपुर चुंगी निवासी महिला ने संक्रमित होने के बाद दम तोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक 70 वर्षीय कमला नगर निवासी बुजुर्ग, हरीपर्वत निवासी 49 वर्षीय संक्रमित, जगदीशपुरा निवासी 40 वर्षीय महिला रोगी, फ्री गंज निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति और पुष्पांजलि आशियाना निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई है। जिले में एक्टिव केस 4330 हो गए हैं। कुल मरीजों का आंकडा 18840 पहुंच गया है। 7.26 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। बुधवार को 690 समेत कुल 14259 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

बाह में दो बहनों समेत 15 संक्रमित मिले 
बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को कोरोना की जांच के लिए 424 नमूने लिए गए। इसमें रुदमुली गांव की दो बहनों समेत 15 लोग संक्रमित पाए गए। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पॉजीटिव लोगों को होम आइसोलेट कराया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें