फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलजी की जयंती से पहले बटेश्वर को सौगात, विकास के लिए मिले 10 करोड़ रुपये

Mon, 24 Dec 2018 04:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती से पूर्व प्रदेश सरकार ने उनके पैतृक गांव के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी है। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने बताया कि इसकी विधिवत घोषणा 25 दिसंबर को की जाएगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद प्रदेश सरकार ने उनके पैतृक गांव बटेश्वर के लिए कई घोषणा की थी। इसके तहत उनके पैतृक आवास को स्मारक, पुस्तकालय आदि बनाने की योजना है। 

योगी सरकार ने पिछले दिनों पारित अनुपूरक में बजट में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कई घोषणा की थीं लेकिन बटेश्वर का बजट में नाम तक नहीं आया था। अब सरकार ने उनके गांव के लिए घोषणाओं पर काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


विधायक पक्षालिका सिंह ने फोन पर बताया कि सरकार ने पहली किस्त के रूप में 10 करोड़ रुपये की घोषणा की है। इसकी विधिवत घोषणा 25 दिसंबर को की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाह में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कालेज बनाने के लिए उन्होंने जमीन दान करने की घोषणा की थी। इसके संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें