मलपुरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला माकरोल के पास एक टेंपो पलट गया। इस हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना शाम करीब 7 बजे हुई।
राहगीर रवि शर्मा ने बताया कि मनिया राजस्थान के डरूपुरा निवासी साहब सिंह अपने टेंपो से बाद की ओर से रोहता की ओर जा रहे थे। सिंधु धर्म कांटे के पास अचानक उनका टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं, स्थानीय निवासी लक्षित प्रताप सिंह,कृष्णा और अन्य लोगों के अनुसार,आगरा-ग्वालियर रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और सड़क पर अंधेरा रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शासन-प्रशासन की लापरवाही से आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संवाद