फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक की टक्कर से पलटा टेंपो, छह लोग घायल

Fri, 10 May 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से पलटा टेंपो, छह लोग घायल
विज्ञापन

कुसमरा चौकी क्षेत्र में मैनपुरी मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

कुसमरा। सकरा गांव के पास मैनपुरी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक टेंपो में मार्ग से गुजर रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो मार्ग पर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।

कस्बा निवासी अवधेश कुमार टेंपो चालक हैं। शुक्रवार को वह चौकी क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में हलवाई का काम करने के लिए जा रहे थे। टेंपो में उसके अलावा छह और लोग सवार थे। मैनपुरी मार्ग पर सकरा गांव के पास एक ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टेंपो मार्ग पर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार विजय सिंह निवासी नगला कैल थाना एलाऊ, छविनाथ निवासी महटोली थाना घिरोर, मीना देवी,
विज्ञापन
विज्ञापन

रुक्मिणी निवासी सदर कोतवाली, ओमकार निवासी महटोली घिरोर, श्रीनाथ निवासी किला बजरिया घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने घायलों को उपचार के लिए गांव के ही एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें