फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडिंग टेंपो का चक्का जाम

Sun, 31 May 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोडिंग टेंपो को नगर निगम की सीमा से बाहर किए जाने के प्रशासन के आदेश का विरोध तेज होता जा रहा है। लोडिंग टेंपो आपरेटर व यूनियनों ने शनिवार को चक्का जाम कर दिया। इस कारण सामान और सब्जी की ढुलाई नहीं हो सकी। बाहर से आए टेंपो और टाटा मैजिक को भी यूनियन के सदस्यों ने नहीं चलने दिया।
विज्ञापन

लोडिंग टेंपो एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को चक्का जाम किया गया। सबसे ज्यादा परेशानी थोक मार्केट, सब्जी मंडी, फल मंडी, मोती गंज, छत्ता, जीवनी मंडी, रावत पाड़ा के व्यापारियों को हुई। ढुलाई नहीं होने से रिटेल के दुकानदारों तक माल नहीं पहुंच सका। यूनियन के पदाधिकारियों और चालकों ने टाटा मैजिक सहित अन्य चार पहिया लोडिंग वाहनों को भी नहीं चलने दिया। विक्रेताओं ने सब्जी मंडी से टाटा मैजिक को ले जाने का प्रयास किया लेकिन एसोसिएशन के सदस्यों ने इसे नहीं निकलने दिया। गाड़ियों में लदी सब्जी तेज धूप के कारण खराब हो गई। वहीं घटिया स्थित राठौर मंदिर में एसोसिएशन की बैठक हुई। अध्यक्ष राजवीर सिंह चौधरी ने रविवार को भी हड़ताल जारी रखने का एलान किया।

इनकी ढुलाई हुई प्रभावित
दाल, चीनी, चावल, सब्जी, दूध, घी, अनाज, जूता, जूता मैटेरियल, मसाले।

हड़ताल के कारण 85 फीसदी तक व्यापार प्रभावित रहा। स्थानीय मार्केट में तो माल बिल्कुल भी नहीं गया। शाम तक मार्केट में सन्नाटा पसरा रहा।
रमनलाल गोयल, थोक व्यापारी, मोतीगंज

आसपास के जिलों से रात को ही सब्जी खरीदने के लिए लोग आ जाते हैं। टाटा मैजिक को भी जाने नहीं दिया गया। प्रत्येक रविवार और महीने की पहली तारीख को सब्जी मंडी बंद रहती है। दुकानदारों को दो दिन तक सब्जी नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन

वसीम खान, सब्जी के थोक विक्रेता

इन्होंने दिया समर्थन
जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, हिंद किसान मजूदर संगठन, आम आदमी पार्टी। आप नेता वीर बहादुर सिंह धाकरे ने मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी अवगत कराने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें