भोगांव। टेंपो में यात्रा के दौरान महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला ने चालक पर चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली सोनी ने बताया कि रविवार की शाम करीब तीन बजे वह छिबरामऊ जाने के लिए टेंपो में सवार हो गई। भोगांव पहुंचने पर चालक ने तेज बारिश आने की बात कह उसे उतार दिया, जिसके बाद वह दूसरे टेंपो में बैठ गई। उनका पर्स उसी टेंपो में छूट गई, महिला वापस लौटी और करीब 15 मिनट इंतजार करने के बाद जब चालक वहां आया तो उस से पर्स के बारे में पूछा। चालक ने पर्स के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही। महिला ने बताया क ि पर्स में करीब एक लाख रुपये के जेवर व मोबाइल आदि सामान है। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद