फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तहसीलों में 318 लोग जमीन मालिक बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। घरौनी योजना में तीन तहसीलों में 318 लोग जमीन के मालिक बन गए हैं। ड्रोन सर्वे के सत्यापन के बाद उनके स्वामित्व का प्रमाणपत्र दे दिया गया है। शेष तीन तहसीलों में सत्यापन का काम चल रहा है।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में मकान बनाने के बाद स्वामित्व को लेकर आएदिन विवाद की स्थिति बन जाती है। यह विवाद राजस्व न्यायालयों तक पहुंच जाते है वहीं कुछ लोग दीवानी न्यायालय की शरण लेते हैं। शासन ने ऐसे लोगों को चिह्नित करके उनको घरौनी प्रमाणपत्र जारी करने का अभियान चलाया है। शासन के निर्देश पर तहसील भोगंाव, किशनी और करहल में ड्रोन सर्वे के आधार 318 लोगों का सत्यापन कराने के बाद उनको जमीन के स्वामित्व वाले घरौनी प्रमाणपत्र वितरित किए गए हैं। इसके आधार पर इन लोगों को जमीन का मालिकाना हक मिल गया है। वहीं तीन तहसील मैनपुरी, घिरोर और कुरावली में ड्रोन सर्वे के आधार पर सत्यापन का काम चल रहा है। एडीएम रामजी मिश्रा ने बताया कि तहसील भोगांव, किशनी और करहल में ड्रोन सर्वे के आधार पर घरौनी प्रमाणपत्र वितरित किए जा चुके हैं। मैनपुरी, घिरोर और कुरावली में काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें