फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक्सप्रेसवे पर कोहरे में वाहन से टकराया टेंपो, चालक सहित दो घायल

Sun, 18 Jan 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त लोडर टेंपो स्रोत यूपीडा
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह कोहरे के कारण लोडर टेंपो एक अन्य वाहन से टकरा गया। हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। लोडर टेंपो चालक अंकित दुबे निवासी बवाना, दिल्ली ने बताया कि वह साथी पारुल दुबे निवासी ग्राम भवानी सराय, थाना तालग्राम जिला कन्नौज के साथ टेंपो लेकर लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब नौ बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 2.800 पर कोहरे में टेंपो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अन्य वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। वे दोनों भी घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधामोहन द्विवेदी ने बताया कि लोडर टेंपो किसी वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें