एसआईआर: बाह के बूथ पर निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला
बाह। एसआईआर में बाह विधानसभा क्षेत्र में 22534 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई थी, उनके लिए नोटिस जारी किए गए हैं। शनिवार को बूथों पर विशेष अभियान चला। जिसमें नोटिस जारी किए जाने के बाद मैपिंग के लिए साक्ष्य संकलित किए गये। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म 6 भरवाए गए।
बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला कई बूथों पर पहुंचे। नोटिस जारी किए जाने की स्थिति और प्रगति की समीक्षा की। बतादें कि एसआईआर में बाह विधानसभा क्षेत्र की जारी कच्ची मतदाता सूची में 24 की वृद्धि के साथ बूथ 361 से बढ़ कर 385 हो गये हैं। एसआईआर से पहले बाह विधानसभा क्षेत्र में 339350 मतदाता थे। एसआईआर के बाद जारी की गई कच्ची मतदाता सूची में 282060 वोट रह गये हैं। 22534 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है। बीएलओ द्वारा तैयार सूची के मुताबिक 6702 मतदाता मृतक, 33469 मतदाता सिफ्टेड, 3437 मतदाता डुप्लीकेट, 13389 मतदाता अनुपस्थित थे। कच्ची मतदाता सूची पर दावे और आपत्ति का अभियान चल रहा है। विशेष अभियान के दौरान एसडीएम के अलावा तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष, सुधीर गिरी, खंड शिक्षा अधिकारी अमरनाथ, उमेश गौतम, सुपरवाइजर सत्य प्रकाश मौर्य, सतीश बाबू, हरीशंकर राजपूत, राजीव त्रिपाठी आदि सक्रिय रहे।