खंभे से टकराया टेंपो, बालक घायल
मैनपुरी। शहर से कुरावली जाने वाले मार्ग पर एक टेंपो अनियंत्रित होने के बाद खंभे से जा टकराया। हादसे में एक बालक घायल हो गया। मामले में गांव बुर्रा चक सहारा थाना बिछवां निवासी विनीता देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 14 अप्रैल की दोपहर वह अपने 11 वर्षीय पुत्र के साथ बाजार आ रहीं थीं। टेंपो जब कुरावली रोड पर पहुंचा। तभी चालक की लापरवाही से टेंपो सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गया। हादसे में पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद