फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टेंपो बाइक की टक्कर, एक यात्री की मौत, दो गंभीर

Wed, 20 Mar 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा-अमांपुर मार्ग पर नगला तेज सिंह गांव के पास मंगलवार को ऑटो और कार में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टेंपो में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हुए, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई। बाइक सवार घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दुर्घटना में मृत युवक प्रभाकर (24) बुधवार को घर से वृंदावन जाने के लिए निकला था। उसके साथ उसके गांव पिथनपुर सिढ़पुरा निवासी व दोस्त रवित और नवीन कुमार भी थे। इस बीच नगला तेज सिंह गांव के पास उनका टेंपो हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। जबकि दोनों घायल युवकों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। परीक्षण के बाद डाक्टरों ने दोनों को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें