पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा जानलेवा हमले का आरोपी
किशनी (मैनपुरी)। जालौन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में घायल हुए लुटेरा क्षेत्र में एक जानलेवा हमले का भी आरोपी है। बुधवार को एसएसआई ने आरोपी से पूछताछ की। 19 फरवरी की रात मोहल्ला सदर बाजार निवासी देवांश चौहान पर रात को बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला करते हुए पिस्टल से फायरिंग की थी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी। 12 मार्च को इस मामले में पुलिस एक आरोपी हनी यादव उर्फ अनुपम को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामा रंगोली उर्फ पंकज निवासी नगला टुपियन थाना बकेवर जनपद इटावा फरार चल रहा था। बुधवार को जालौन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान रंगोली यादव को थाना कुठोद क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। रंगोली 25 हजार के इनामी सलीम गुर्जर डकैत गैंग का भी सदस्य है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद एसएसआई अमित सिंह ने बुधवार को जिला अस्पताल जालौन पहुंच कर पूछताछ कर थाना किशनी में दर्ज जानलेवा हमला के मामले में बयान दर्ज किए। संवाद