मैनपुरी। टेंपर्ड मीटर पकड़ने के लिए जारी अभियान में बुधवार को अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल और अधिशासी अभियंता मागेंद्र अग्रवाल ने चेकिंग की। उन्होंने चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर दो मीटर उतरवाकर उन्हें सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
पॉवर हाउस स्थित प्रयोगशाला में जांच के दौरान ये दोनों मीटर टेंपर्ड पाए गए। ये मीटर हंस नगर निवासी राकेश निगम और पत्थर मंडी निवासी जितेंद्र गुप्ता के मकान से उतारे गए थे। दोनों पर जुर्माना तय करने के आदेश दिए गए हैं। इससे पूर्व अधीक्षण अभियंता ने देवी रोड विद्युत उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर बिजली आपूर्ति के साथ ही बकाया बिल वसूलने के आदेश में तेजी लाने के निर्देश दिए।