फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा-पलवल के बीच टेल्गो का ट्रायल कल

Thu, 07 Jul 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मथुरा-पलवल के बीच टेल्गो का ट्रायल कल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शुरुआती रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे होगी
विज्ञापन

बुधवार को टेल्गो के इंजन का सफल रहा ट्रायल

हाईस्पीड टेल्गो ट्रेन का ट्रायल शुक्रवार से मथुरा पलवल के बीच किया जाएगा। दो सप्ताह तक चलने वाले ट्रायल की शुरुआती रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इसके बाद इसकी अधिकतम रफ्तार 160 से 180 के बीच की जाएगी। बुधवार को टेल्गो के नए इंजन का ट्रायल मथुरा में किया गया।
विज्ञापन

स्पेन से आए कोचों के साथ टेल्गो के ट्रायल की तैयारी आगरा रेल मंडल ने पूरी कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को टेल्गो के इंजन का ट्रायल सफल रहा। आठ जुलाई से मथुरा से पलवल और पलवल से मथुरा के बीच टेल्गो के ट्रायल शुरू होंगे। हर दिन इसकी रफ्तार दस किलोमीटर प्रति घंटे बढ़ाई जाएगी। बता दें, इस ट्रेन के ट्रायल की तैयारियां आगरा रेल मंडल में कई माह से चल रही थीं। दो बार पूर्व में ट्रायल टल चुका है। सात जुलाई को ट्रायल किया जाना था, लेकिन अब इसका ट्रायल आठ जुलाई से होगा। इस ट्रायल के सफल रहने के बाद दिल्ली से मुंबई रूट पर आखिरी बार ट्रायल होगा, जिसमें अधिकतम रफ्तार 200 किमी प्रति घंटे रहेगी। टेल्गो को इसी रूट पर चलाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें