फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'दो दिन में पता-लोकेशन निकालकर मार देंगे', तेजोमहालय केस में सुनवाई से पहले पक्षकार को मिली धमकी

Fri, 13 Nov 2026 09:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल-तेजोमहालय मामले की अगली सुनवाई से पहले पक्षकार कुंवर अजय तोमर को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप है। उन्होंने शमसाबाद थाने में शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।
 
विज्ञापन
आगरा दीवानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल-तेजोमहालय मामले की अदालत में होने वाली सुनवाई से पहले मामले के पक्षकार को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने थाना शमसाबाद में शिकायत कर सुरक्षा की मांगी है। अगली सुनवाई 11 दिसंबर को हाेगी।
विज्ञापन


योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने बताया कि 11 नवंबर की रात उनके व्हाट्सएप नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई, वह रिसीव नहीं कर पाए। बाद में उन्होंने संदेश भेजकर संपर्क करने का प्रयास किया।

इस पर उन्हें सामाजिक और धार्मिक कार्यों को बंद करने की चेतावनी देते हुए धमकाया गया। संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने दो दिन के अंदर पता और लोकेशन निकालकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के लिए भी आपत्तिजनक शब्द कहे। बाद में संदेश भेजने वाले युवक ने चैट में खुद का नाम डांगर हुसैन और नागालैंड का निवासी बताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें